फतेहपुर, फरवरी 22 -- ललौली। थाना क्षेत्र में राजकीय नलकूप के ट्रांसफार्मर से करीब सौ लीटर तेल चोरी हो गया। ओती गांव निवासी रामकृष्ण यादव ने बताया कि उरौली गांव स्थित राजकीय नलकूप में सिंचाई अमीन के पद पर तैनात है। चार फरवरी की रात चोर 63 केवीए ट्रांसफार्मर से तेल निकाल ले गए। थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...