फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 11 -- शमसाबाद, संवाददाता। नलकूप की मोटर खराब होने से बाजारमंडी मोहल्ले में गुरुवार की सुबह पानी को लेकर हाहाकार मच गया। हैंडपंप पर पानी भरने के लिए लोग पहुंचे। नगर पंचायत ने मोटर सही कराने का काम शुरू कर दिया है। बाजार मंडी मोहल्ले में पानी की टंकी बनी हुयी है। इसे भरने के लिए दो नलकूप हैं। बुधवार की शाम दोनों नलकूपों की मोटर खराब हो गयी। इससे पानी की समस्या खड़ी हो गयी। बाजार मंडी मोहल्ले के अधिकतर घरों में पानी की सप्लाई बंद हो गयी। सुबह को जब पानी नही मिला तो ऐसे में परेशान होकर मोहल्ले के लोग हैंडपंप पर पानी भरने के लिए पहुंचे। लोगों ने इसकी जानकारी नगर पंचायत को दी। नगर पंचायत कर्मी पवन कुमार ने बताया कि नलकूप की जो मोटर खराब हुयी है उसे ठीक कराने का काम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही पानी की आपूर्ति बहाल की ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.