प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 21 -- संग्रामगढ़। थाना क्षेत्र के राम दयाल का पुरवा बिजयीमऊ गांव निवासी सूर्यकांत द्विवेदी ने फसल की सिंचाई के लिए खेत में नलकूप लगाया है। गुरुवार रात वह 11 बजे तक खेत में ही फसल और नलकूप की रखवाली कर रहे थे। 11 बजे वह खाना खाने घर गए। इसी बीच चोर नलकूप की मोटर खोल ले गए। शुक्रवार सुबह सूर्यकांत नलकूप पर पहुंचे तो दरवाजे का ताला टूटा देख अवाक रह गए। भीतर जाने पर मोटर गायब देख पुलिस को मामले की तहरीर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...