उरई, मई 3 -- कालपी, संवाददाता। लो वोल्टेज की समस्या की वजह से जल संस्थान का ट्यूबवेल नम्बर सात रामबाग के फुंक जाने से राम चबूतरा सहित दो मुहल्लों की आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ा गई। विभागीय इंजीनियर बासित अली ने कहा कि जल्द ही सबमर्सिबल की मोटर बदल कर पानी की सप्लाई दुरुस्त हो जाएगी। भीषण गर्मी के कारण तेजी से जलस्तर गिर रहा है। नगरीय क्षेत्र कालपी के अलग-अलग स्थानों में 15 नलकूप लगे हुए हैं। कुछ नलकूपों में आए दिन खराबी होती रहती है। शुक्रवार रात में लो- वोल्टेज की समस्या के कारण रामचबूतरा रामबाग में स्थित नलकूप नंबर सात का मोटर फुंक गया फलस्वरूप रामचबूतरा, सब्जी मंडी मुहल्लों की आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो गई। सूचना पाकर अवर अभियंता वासित अली ने नलकूप का जायजा लिया। अवर अभियंता की मौजूदगी में नलकूप के फुंके सबमर्सिबल मोटर को निकाल कर नया म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.