हापुड़, फरवरी 6 -- दो नलकूपों में चोरी होने से सैकड़ों बीघा खेतों की सिंचाई ठप होने पर फसलों में बर्बादी होने के डर से किसानों की चिंता बढ़ी। सिंभावली गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन संजीव त्यागी ने ऑनलाइन ढंग में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें उल्लेख किया है कि ताऊ जगतबीर के साझे में उनके दो नलकूप गढ़ क्षेत्र के गांव कुलपुर के जंगल में स्थित हैं। इन दिनों गिर रहे कोहरे और कंपकंपी छुड़ा रही सर्दी का फायदा उठाकर चोरों ने दोनों नलकूप के केबिल काटकर चोरी की वारदात कर डाली। जो नलकूपों के अंदर लगे मोटर स्टार्टर समेत खेतीबाड़ी में उपयोग होने वाले अन्य कृषि उपकरण लेकर चंपत हो गए। जिससे सैकड़ों बीघा खेतों की सिंचाई ठप होने से उनमें खड़ीं फसलों पर संकट मंडरा गया है। इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह बिष्ट का कहना है कि पीडि़त किसानों द्वारा दर्ज कराई गई ऑनलाइन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.