अमरोहा, जनवरी 20 -- हसनपुर, संवाददाता। क्षेत्र के गांव कालाखेड़ा के जंगल में बीते दिनों 15 से अधिक किसानों के नलकूपों का सामान चोरी होने पर भाकियू भारत भूमि भड़क गई। सोमवार को संगठन पदाधिकारी तहसील पहुंचे व चोरियों का खुलासा नहीं होने पर कोतवाली पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। किसानों से जुड़ी दूसरी समस्याओं को भी उठाया गया। सोमवार को गांव करनपुर माफी स्थित तहसील कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर संगठन जिलाध्यक्ष शमशेर अली सैफी ने कहा कि पिछले कुछ समय से सर्किल की कोतवाली समेत आदमपुर, रहरा, सैदनगली थानों क्षेत्रों में भी किसानों के नलकूप के सामान चोरी हो चुके हैं। चोरी के बाद नलकूप काफी समय तक ठप रहने से फसलों की सिंचाई प्रभावित होती है, खासा नुकसान होता है। आरोप लगाया कि पुलिस नलकूपों की चोरी को गंभीरता से नहीं ले रही है, खुलासा नहीं किया जा सक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.