हाजीपुर, मार्च 5 -- राघोपुर। संवाद सूत्र सिक्किम के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद चौरसिया ने जुड़ावनपुर में आयोजित शिव प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ समारोह के सांस्कृतिक कार्यक्रम मंच का उद्घाटन किया। यज्ञ आयोजन कर्ता रूपेश कुमार सिंह के द्वारा अंग वस्त्र एवं प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर दीपक कुमार निर्देशक बिस्कोमान बिहार सह महामंत्री सहकार भारती, अभिषेक आर्य वाइस प्रेसिडेंट डब्लूवाई एबीआरओ, गौतम सिंह प्रदेश सहसंयोजक नमामि गंगे भाजपा एवं उपेंद्र सिंह वाइस प्रेसिडेंट पुलिस संगठन बिहार मौजूद रहे। पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद चौरसिया ने कहा कि हिंदू समाज सदा ही विश्व के कल्याण के लिए तत्पर रहा है, नर सेवा ही नारायण सेवा होता है। हिंदू समाज को सदा अपने कर्तव्यों के प्रति तत्पर रहना पड़ेगा, तभी जाकर भारत का सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विका...