भागलपुर, जनवरी 7 -- भागलपुर। नर सेवा नारायण सेवा ने मंगलवार को आदमपुर स्थित शिवशक्ति मंदिर के पास ठंड को देखते हुए जरूरतमंद लोगों के बीच गर्म कपड़ों का वितरण किया। मंदिर के महंत अरुण बाबा और संस्था के अध्यक्ष दिनेश मंडल ने स्वयं रिक्शा व ठेला चालकों, सड़क किनारे जीवन यापन करने वाले असहाय लोगों को कंबल दिए। वृद्ध महिलाओं को कंबल के साथ चादर वितरित कर मानव सेवा का परिचय दिया। संस्था अध्यक्ष दिनेश मंडल ने बताया कि उनकी संस्था विगत कई वर्षों से समाज के जरूरतमंदों के लिए विभिन्न सेवा कार्य करती आ रही है। मौके पर अतुल, रूबी कुमारी, सुनीता देवी, भोला मंडल, शंकर राय, प्रदीप आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.