प्रयागराज, अगस्त 17 -- एक निजी अस्पताल की नर्स ने चार युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए फाफामऊ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने घटना से ही इनकार कर दिया है। तहरीर में युवती ने आरोप लगाया है कि वह शनिवार की रात अपने पुरुष मित्र के साथ बाइक से घर लौट रही थी। रास्ते में रात लगभग साढ़े आठ बजे कर्जन पुल के पास रुकी। इसी दौरान दो युवक आए और पुरूष मित्र की पिटाई करने लगे। उसे जबरन कछार की ओर ले गए, जहां दुष्कर्म किया। आरोपियों ने फोन कर अपने दो अन्य साथियों को भी बुला लिया। चारों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने युवती को शांतिपुरम ले जाकर छोड़ दिया। साथ ही पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। उधर, थाना प्रभारी अश्वनी सिंह ने बताया कि दुष्कर्म का आरोप गलत है। मामला रुपये के लेनदेन को लेकर मारपीट से जुड़ा है। मामल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.