गोरखपुर, अप्रैल 1 -- गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कालेज के नर्सेज हॉस्टल और प्रेक्षागृह के निर्माण में तेजी आएगी। इसके निर्माण के लिए शासन ने दूसरी किस्त जारी कर दी है। कॉलेज के सुपर स्पेशियलिटी ब्लाक में कार्यरत नर्सों के लिए सौ सीटेड हास्टल निर्माण को शासन ने 10.60 करोड़ रुपये अवमुक्त कर दिया है। इसके साथ ही प्रेक्षागृह के जीर्णोद्धार के लिए 3.67 करोड़ रुपये अवमुक्त किए गए हैं। इससे दोनों निर्माण कार्यों को गति मिलेगी। इनके बन जाने से नर्सों रहने की सुविधा मिल जाएगी। प्रेक्षागृह आकर्षक व सुसज्जित हो जाएगा। प्राचार्य डॉ. रामकुमार जायसवाल ने बताया कि धन आवंटित हो गया है। इसे कार्यदायी संस्था को भेज दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.