मुंगेर, दिसम्बर 15 -- मुंगेर, निज संवाददाता । सिविल सर्जन डा.राम प्रवेश प्रसाद ने मॉडल अस्पताल के पीछे संचालित निजी नर्सिंग होम में तीन माह में भर्ती मरीजों की सारी विवरणी की मांग नर्सिग होम के चिकित्सक से की है। सिविल सर्जन द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि डीएम के आदेश के आलोक में गठित जांच टीम द्वारा 07 दिसम्बर को निजी नर्सिंग होम का निरीक्षण किया गया था। जांच समिति को नर्सिंग होम में विगत अक्टूबर, नवम्बर और दिसम्बर में इलाज के लिए पहुंचे मरीज से संबंधित ओपीडी, इमरजेंसी एवं इंडोर से संबंधित विस्तृत विवरणी की आवश्यकता है। जांच समिति की आवश्यकता के अनुरूप विगत 3 माह में पहुंचे सभी मरीजों की विवरणी 24 घंटा के अंदर उपलब्ध कराने का निर्देश नर्सिंग होम प्रबंधन को दिया गया है। ----------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...