दरभंगा, फरवरी 14 -- लहेरियासराय। बहादुरपुर थाना क्षेत्र के आईटीआई रामनगर के पास स्थित एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान एक बच्चे की मौत हो गई। वह बहेड़ी थाना क्षेत्र के सिरुआ गांव का रहने वाला विशाल पासवान का सात वर्षीय पुत्र देवानंद कुमार था। परिजनों ने बताया कि बच्चे को हॉर्निया का ऑपरेशन करने के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। ऑपरेशन होने के बाद धीरे-धीरे बच्चे की हालत बिगड़ने लगी और बाद में उसकी मौत हो गई। जैसे ही इस बात की सूचना मृतक के परिजनों को मिली, वे लोग अस्पताल पहुंचकर हंगामा करने लगे। जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद मामले को शांत किया गया। बहादुरपुर थानाध्यक्ष प्रसुंजय कुमार ने बताया कि अभी तक परिजनों ने लिखित शिकायत नहीं की है। न ही शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...