अररिया, फरवरी 13 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। फारबिसगंज रेफरल रोड स्थित एक नर्सिंग होम में गुरुवार को जांच के दौरान अधिकारियों की जांच टीम और चिकित्सक के बीच जमकर जमकर हाथापाई होने की बात सामने आई है। घटना के बाद पूरे रेफरल अस्पताल रोड में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में प्रशासन व पुलिस बल मौके पर पहुंचे। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरूवार को डीएम के निर्देश पर वरीय उपसमाहर्ता रामबाबू कुमार के नेतृत्व में गठित टीम जांच के लिए फारबिसगंज पहुंची थी। टीम में फारबिसगंज सीओ पंकज कुमार, फारबिसगंज पीएचसी प्रभारी डॉ. राजीव बसाक, नरपतगंज पीएचसी प्रभारी डॉ. दीपक कुमार सिंह, दारोगा संजीव कुमार, अवर निर्वाचन पदाधिकारी अविनाश कृष्ण सहित अन्य अधिकारी शामिल थे। जांच के कारण जांच टीम व डॉ. दीपक कुमार के बीच पहले कहासुनी हुई फिर बात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.