आगरा, अगस्त 29 -- कासगंज, एसडीएम सदर और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुरुवार को शहर के नदरई गेट स्थित जैन नर्सिंग होम की ओटी को सील किया है। बेसमेंट में ऑपरेशन थिरेटर चलाने की शिकायत डीएम को मिली थी। डीएम के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की है। चिकित्सक संचालक को नोटिस भी दिया है। जिलाधिकारी प्रणय सिंह के निर्देश पर एसडीएम सदर संजीव कुमार व स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. उत्कर्ष कुमार टीम के साथ जैन नर्सिंग होम पहुंचे। टीम ने जांच की और बेसमेंट में संचालित मिले ऑपरेशन थिरेटर को सील किया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक नोटिस संचालक चिकित्सक को दिया गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव अग्रवाल ने बताया कि जिलाधिकारी को लोगों द्वारा लिखित शिकायत की गई थी कि नर्सिंग होम का ऑपरेशन थिरेटर बेसमेंट में संचालित है। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.