मुंगेर, फरवरी 24 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। जिले में संचालित निजी नर्सिंग होम और पैथोलॉजी का संचालन मानक अनुरूप हो रहा है अथवा नहीं, इसके लिये स्वास्थ्य विभाग द्वारा बनाये गए धावा दल के लिये जिलाधिकारी स्तर से दंडाधिकारी की नियुक्ति के बाद अब सिविल सर्जन ने सभी धावा दलों का जांच आरंभ करने का निर्देश दिया है। सिविल सर्जन डॉ राजू ने बताया कि जिले में बिना मानक के संचालित निजी नर्सिंग होम, पैथोलॉजी तथा अल्ट्रासाउंड केंद्रों के निरीक्षण के लिये स्वास्थ्य विभाग द्वारा अनुमंडलवार धावा दल बनाया गया है। जिसके लिये जिलाधिकारी द्वारा दंडाधिकारी भी नियुक्त कर दिया गया है। सिविल सर्जन ने बताया कि धावा दलों को जल्द से जल्द अपने-अपने अनुमंडल क्षेत्र में संचालित निजी नर्सिंग होम, पैथोलॉजी और अल्ट्रासाउंड केंद्रों के जांच आरंभ करने का निर्देश दिया गया है।...