बांका, फरवरी 11 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर में चल रहे नर्सिंग होम एवं क्लीनिक का बुधवार को औचक निरीक्षण किया गया, कुछ नर्सिंग होम में काफी अनियमितता पाई गई जिसमें एक नर्सिंग होम को सील कर दिया गया। बांका डीएम नवदीप शुक्ला एवं सिविल सर्जन डॉ जितेंद्र सिंह के संयुक्त निर्देश पर डॉ शैलेंद्र कुमार के नेतृत्व में छापामारी की गई। उनके साथ रेफरल प्रभारी डॉ दीप्ति सिन्हा, अस्पताल प्रबंधक ऋषि कुमार एवं बीएचएम यशराज भी थे। डॉ शैलेंद्र ने बताया उन्होंने अपोलो अल्ट्रासाउंड सेंटर, रूद्राणी अल्ट्रासाउंड आदि की जांच की। इन दोनों सेंटर में लाइसेंस, मशीन से संबंधित दस्तावेज समेत अन्य कागजातों की जांच की गई। इसके स्वास्थ्य विभाग की टीम शहर के निरंजन मेडिकल हॉल नामक नर्सिंग होम में पहुंची जहां एक रोती-बिलखती महिला दिखी तथा नर्सिंग होम के मेन ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.