अलीगढ़, जनवरी 29 -- अलीगढ़। शेखर सर्राफ मेमोरियल हॉस्पिटल में मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, नोएडा के सहयोग से बेसिक लाइफ सपोर्ट (बीएलएस) विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित। नर्सिंग व नॉन नर्सिंग स्टाफ को बीएलएस की ट्रेनिंग दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ हॉस्पिटल की चेयरपर्सन लाजेश कुमारी व प्रबंध निदेशक इं. सुमित सर्राफ ने किया। प्रशिक्षण में नर्सिंग प नॉन नर्सिंग स्टाफ को कार्डियक अरेस्ट, श्वसन रुकावट सहित अन्य आपातकालीन स्थितियों में अपनाई जाने वाली जीवन रक्षक तकनीकों का व्यावहारिक और वैज्ञानिक प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के बीएलएस प्रशिक्षक रोहित पंडिता के नेतृत्व में विशेषज्ञ टीम द्वारा दिया गया। मार्केटिंग हेड सामना जैदी ने टीम का आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...