रांची, मार्च 8 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। नाइटिंगल स्कूल ऑफ नर्सिंग मिलन चौक अनगड़ा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर तीन दिनी कार्यक्रम की शुरुआत की गई। दूसरे दिन शनिवार को प्रशिक्षुओं ने देसी परिधान का प्रदर्शन किया। इससे पूर्व पहले दिन शुक्रवार को प्रशिक्षु नर्सों के लिए कई प्रतियोगिता आयोजित की थी। इसमें मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता में प्रशिक्षु दिव्या, अंजनी, पूनम, नीलम, सोनी और स्नेहा ने आकर्षक डिजाइन बनाई थी। रंगोली प्रतियोगिता में कुंती, मनीषा, सत्या और करिश्मा ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वहीं चित्रकला के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया। मुख्य अतिथि निदेशक अजीत कुमार महतो, विशिष्ट अतिथि सचिव राजबाला कुमारी, प्राचार्या लखिया लकड़ा और उप प्राचार्य हुलास डाडेल ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। मौके पर शिक्षक स्वर्णलता कुजूर, प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.