देहरादून, फरवरी 22 -- देहरादून। उत्तराखंड में वर्षवार नर्सिंग भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग को लेकर नर्सिंग एकता मंच का आंदोलन तेज होता जा रहा है। रविवार को अभ्यर्थियों का धरना प्रदर्शन 80वें दिन में प्रवेश कर गया। इस बीच, आंदोलनरत नर्सिंग अभ्यर्थियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने खानपुर विधायक उमेश कुमार से मुलाकात कर अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। विधायक को बताया कि राज्य में नियमित रूप से भर्ती आयोजित न होने के कारण हजारों प्रशिक्षित युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं। अभ्यर्थियों ने मांग की कि नर्सिंग भर्ती प्रक्रिया को प्रत्येक वर्ष समयबद्ध तरीके से संपन्न कराया जाए। आंदोलनकारियों का कहना है कि प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में स्टाफ की भारी कमी है, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं, लेकिन सरकार ठोस निर्णय लेने के बजाय देरी कर र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.