देहरादून, जनवरी 14 -- देहरादून। नर्सिंग एकता मंच ने अपनी मांगों को लेकर आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। बुधवार प्रेस क्लब में हुई वार्ता में मंच ने घोषणा की है कि 19 जनवरी को मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा और विरोध स्वरूप सामूहिक मुंडन होगा। अध्यक्ष नवल पुंडीर लिखित परीक्षा की विज्ञप्ति तत्काल निरस्त हो और भर्ती वर्षवार आधार पर की जाए। 17 साल बाद भर्ती पूरी होने के कारण ओवरएज हुए अभ्यर्थियों को विशेष छूट दी जाए। आईपीएचएस मानकों के तहत 2500 पदों पर नई भर्ती की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...