देहरादून, फरवरी 7 -- एकता विहार में लगाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, दवाइयां भी बांटीं पहल देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता एकता विहार में अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे नर्सिंग एकता मंच का आंदोलन शनिवार को 65वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान आंदोलनकारियों ने विरोध जताने का अनूठा तरीका अपनाया और धरना स्थल पर ही निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगा दिया। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे। अनुभवी डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने लोगों की सामान्य जांच के साथ-साथ आंखों और दांतों का चेकअप किया। मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी दी गईं। मंच के सदस्यों ने कहा कि वे अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी नहीं भूले हैं। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की। नवल पुंडीर, विकास पुंडीर, प्रवेश रावत, पपेंद्र, हेमंत, भास्कर और आरती ब्यास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.