अल्मोड़ा, मई 12 -- अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस मनाया गया। मौके पर फ्लोरेंस नाइटिंगल को उनकी जयंती पर याद किया गया। साथ ही नर्सिंग अधिकारियों को सम्मानित भी किया गया। सोमवार को जिला अस्पताल में उत्तराखंड नर्सेज सर्विसेज एसोसिएशन की ओर से कार्यक्रम हुआ। फ्लोरेंस नाइटिंगल की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही उनके कार्यों व योगदान को भी याद किया। कार्यक्रम में जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. एचसी गड़कोटी ने कहा कि नर्स अस्पताल की रीढ़ हैं। इनके बिना अस्पताल का संचालन असंभव है। उन्होंने सभी से पूरे मनोयोग और समर्पित होकर कार्य करने का आह्वान किया। कहा कि नर्स अपने कार्य के प्रति सचेत रहें और मरीजों को शिकायत का मौका ना दें। इसके अलावा अतंरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस पर नौ वरिष्ठ न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.