बदायूं, फरवरी 5 -- बदायूं। विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर बुधवार को कॉलेज ऑफ नर्सिंग, राजकीय मेडिकल कॉलेज के नर्सिंग एवं पैरामेडिकल छात्र-छात्राओं द्वारा कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अस्पताल के ओपीडी परिसर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना तथा इससे बचाव के उपायों की जानकारी देना रहा। इस मौके पर कॉलेज ऑफ नर्सिंग के प्रधानाचार्य डॉ. श्रीनिवासन मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...