लखनऊ, जनवरी 12 -- बिजनौर थाना क्षेत्र में शनिवार रात नर्सिंग छात्रा ने संदिग्ध हालात में कमरे में फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी कपिल गौतम ने बताया कि रायबरेली के रेती खुर्द निवासी 20 वर्षीय रितु कुमारी बिजनौर के सरवननगर में आलमबाग निवासी राजेश के मकान में किराए पर रहकर नर्सिंग कॉलेज में नर्सिंग फर्स्ट ईयर की पढ़ाई करती थी। सोमवार सुबह जब वह देर तक कमरे से बाहर नहीं आई तो पड़ोस के कमरे में रहने वाली छात्राएं जगाने पहुंची। रितू का कमरा अंदर से बंद मिला। आवाज देने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद छात्राओं ने मकान मालिक को जानकारी दी। मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो रितु कमरे के अंदर फंदे से लटक रही थी। पुलिस ने शव को उतरवा कर परिजनों को बताया। उसके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.