गोरखपुर, फरवरी 11 -- गोरखपुर। एम्स की कार्यकारी निदेशक सेवानिवृत्त मेजर जनरल डॉ. विभा दत्ता के नेतृत्व में कॉलेज ऑफ नर्सिंग में कॅरियर एडवांसमेंट एंड प्रोफेशनल एनरिचमेंट (सीएपीई) सेल का शुभारंभ किया गया। इसमें बीआरडी मेडिकल कॉलेज के नर्सिंग कॉलेज के प्राध्यापक सिलंबरासु चिन्नू ने नर्सिंग पेशे में कॅरियर उन्नति के अवसरों, व्यावसायिक विकास तथा आवश्यक कौशल विकास की जानकारी दी। इसके बाद प्रतिभागियों के मूल्यांकन के लिए प्री-टेस्ट परीक्षा हुई। डीन स्टूडेंट डॉ. शिखा सेठ ने प्रतिभागियों को जानकारी देकर हौसला बढ़ाया। इस मौके पर बीएससी (ऑनर्स) नर्सिंग चतुर्थ वर्ष (बैच-2021) के विद्यार्थियों, आउटसोर्सिंग नर्सिंग अधिकारियों तथा संकाय सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी रही। नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रेनुका के., डॉ. देविगा टी, डॉ. सीमा एस चव्हाण आदि मौजू...