दुमका, मई 12 -- बांसकुली गांव में स्थित नर्सिंग कॉलेज में विश्व नर्सिंग दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नर्सिंग पेशे के महत्व और स्वास्थ्य सेवाओं में नर्सों की भूमिका को उजागर किया गया। नर्सिंग कॉलेज कॉलेज के प्राचार्य में कहा की नर्सिंग स्वास्थ्य सेवा का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है, और नर्सें रोगियों की देखभाल और उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम में नर्सिंग छात्रों और कर्मचारियों ने भाग लिया और नर्सिंग के क्षेत्र में उत्कृष्टता और सेवा भाव को बढ़ावा देने के लिए विचार-विमर्श किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...