पीलीभीत, फरवरी 9 -- पीलीभीत। कोतवाली बीसलपुर क्षेत्र के ग्राम बोनी निवासी अनुराग मिश्रा पुत्र शिवदास ने सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देश नगर में स्वशासी गवर्नमेंट नर्सिंग कॉलेज एवं हॉस्टल का निर्माण किया जा रहा है। 8 फरवरी की रात में चोरों ने हॉस्टल से सरिया और मोबाइल फोन चोरी कर लिया। चोरी करने वाले आरोपियों के नाम अरमान पुत्र साबिर, सहरोज अली पुत्र अतीक शाह है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सत्येंद्र कुमार ने बताया मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनसे चोरी का सामान भी बरामद हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.