देहरादून, दिसम्बर 12 -- नर्सिंग भर्ती में अनियमितताओं और अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलनरत बेरोजगार नर्सिंग अधिकारियों का धरना शुक्रवार को आठवें दिन भी एकता विहार में जारी रहा। नर्सिंग एकता मंच के बैनर तले जुटे अभ्यर्थियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। शुक्रवार को धरना स्थल पर मंच के प्रदेश अध्यक्ष नवल पुंडीर ने कहा कि आठ दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक शासन या प्रशासन का कोई भी प्रतिनिधि हाल-चाल जानने तक नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में हो रही अनियमितताओं से अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है, लेकिन सरकार मांगों को लेकर उदासीन बनी हुई है। पुंडीर ने मांग की कि नर्सिंग भर्ती की वर्तमान विज्ञप्ति को तत्काल निरस्त कर पोर्टल बंद किया जाए। भर्ती प्रक्रिया को पूर्व की भांति वर्षवार लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि मानकों के...