बेगुसराय, जनवरी 30 -- बरौनी, निज संवाददाता। पौधरोपण कला नर्सरी प्रबंधन का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुक्रवार को संपन्न हुआ। झेन गार्डन के संस्थापक सह मास्टर ट्रेनर डॉ अमित कुमार राय के नेतृत्व में जय गोविंद नर्सरी फुलवड़िया के परिसर में अंतिम दिन समापन समारोह में अतिथि के रूप में पहुंचे तेघरा बीडीओ राकेश कुमार का स्वागत विजय कुमार राय ने किया। बीडीओ ने कृषि से जुड़े लोगों के कार्यों की सराहना की। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया। एसेंड टेलकम इंफ्रास्ट्राचर प्राइवेट लिमिटेड एवं लक्ष्य की ओर से जारी प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 36 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान डॉ.अमित कुमार राय द्वारा नर्सरी प्रबंधन से संबंधित जानकारी दी गई। इसमें नर्सरी के संचालन, पौधों के संरक्षण, पौधों की देखभाल के चरण, आवश्यक उपकरण, बजट तथा कीट नियंत्र...