कानपुर, फरवरी 9 -- सरसौल। नर्वल में हरा पेड़ काटने पर एक आरोपित के खिलाफ वनरक्षक की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया। कानपुर रेंज नर्वल के वन रक्षक भूपेन्द्र सिंह के अनुसार प्रतापपुर गांव में आम का एक हरा पेड़ खड़ा था। जिसे महाराजपुर के गौरिहा गांव निवासी चांद नाम के युवक ने काट डाला। जिस पर उन्हें ग्रामीणों ने सूचना दी। इसके बाद उन्होंने मौके पर जाकर जांच की तो आरोपित द्वारा पूरा पेड़ काट डालने की पुष्टि हुई। जिसके बाद उन्होंने आरोपित के खिलाफ नर्वल थाने में शिकायत की। थाना प्रभारी अखिलेश पाल ने बताया कि तहरीर पर अरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...