बोकारो, फरवरी 8 -- दामोदा, प्रतिनिधि। नर्रा यज्ञ समिति की ओर से शनिवार से कोष संग्रह अभियान तारानारी, जुनौरी, कुरुंबा आदि गांवों में यज्ञ समिति के अध्यक्ष सह मुखिया निरंजन प्रसाद महतो की नेतृत्व में समिति के सदस्यों द्वारा चलाया गया। अध्यक्ष ने आमजनों प्रबुद्धजनों से धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करने की अपील की। साथ ही यज्ञ समिति के सदस्य समेत नर्रा के महिला पुरूष श्रद्धालु इस कोष संग्रह अभियान का हिस्सा बनकर तन-मन-धन से जुड़े तभी यह धार्मिक कार्य पूर्ण हो सकेगा। कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन से समाज में आपसी भाईचारा एवं एकता आध्यात्मिक चेतना को बढ़ावा मिलता है। इसके पूर्व नर्रा हरि मंदिर परिसर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना कर कोष संग्रह रथ को महावीरी झंडा के साथ रवाना किया गया। सचिव देवन्ती देवी, कोषाध्यक्ष ...