बोकारो, जनवरी 17 -- नर्रा में विनोद स्मृति मेला शुरू, पूर्व मंत्री ने किया उद्घाटन चंद्रपुरा, प्रतिनिधि। चंद्रपुरा के नर्रा में स्व विनोद बिहारी महतो की स्मृति में हर साल संक्रांति पर लगने वाला झारखंड विनोद मेला शुक्रवार से शुरू हो गया। यह मेला 22 जनवरी तक चलेगा। पूर्व मंत्री सह झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष बेबी देवी, प्रमुख चांदनी परवीन व जिप सदस्य नीतू सिंह ने इसका उदघाटन किया। बेबी देवी ने कहा कि विनोद बाबू के नाम पर इस मेले का शुभारंभ उनके पति स्व जगरनाथ महतो ने किया था। यह मेला झारखंड की संस्कृति से जुड़ा हुआ है। आपसी भाईचारे के साथ ग्रामीण इस मेला में भाग लें और मनोरंजन करें। वरिष्ठ झामुमो नेता जदू महतो, दशरथ महतो, मो समीद, सुभाष महतो, सुनील टुडू, मुखिया निरंजन महतो व सुरेश निराला सहित ग्रामीण थे। मेला समिति के अध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.