बदायूं, फरवरी 16 -- बिल्सी। मोहल्ला संख्या पांच स्थित दुर्गा कॉलोनी में नवनिर्मित नर्मदेश्वर महाराज मंदिर में रविवार को शिव परिवार, राम दरबार एवं अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं की विधि-विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई गई। इसके बाद हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति देकर धर्मलाभ प्राप्त किया। रविवार को सभी देव प्रतिमाओं को विधिवत मंदिर में स्थापित किया गया। आयोजकों ने बताया कि सोमवार को मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस मौके पर मुन्ना सिंह चौहान, दीपक चौहान, रंजीत सिंह चौहान, जयप्रकाश ओझा, बागीश गुप्ता, रोहित चौहान, अनुराग चौहान, हरिओम शर्मा, पप्पू सिंह उर्फ हिटलर सिंह, राहुल वार्ष्णेय, मुन्नालाल प्रजापति, राजू शर्मा, रेनू सिंह, कृष्णा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.