धनबाद, अगस्त 8 -- कतरास, प्रतिनिधि। कतरास शहर के राजगंज रोड स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में गुरूवार को सामुहिक रूद्राभिषेक का आयोजन किया गया। जिसमें 13 जोड़ी दंपत्तियों ने भाग लिया। आचार्य पिंटू पांडेय तथा पवन उपाध्याय सहित अन्य विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा अर्चना की गयी। श्री श्याम सेवा संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में आसपास के श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महामृत्युंजय मंत्र का जप तथा जलाभिषेक, दूग्धाभिषेक के बाद रुद्राभिषेक कराया गया। शाम को श्रृंगार पूजन का आयोजन हुआ। महाआरती में आस पड़ोस के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। इसके बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया। मौके पर प्रकाश सिघानिया, मनीष गोयल, नरेश शर्मा, अनिल केडिया, मिथुन शर्मा, प्रकाश अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, विवेक चौधरी, विवेक अग्रवाल, मनोज केशरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.