धनबाद, फरवरी 25 -- करमाटांड़ सेवा विहार कॉलोनी में श्रीश्री नर्मदेश्वर महादेव संकट मोचन मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तीसरे दिन वेदी पूजन हुआ। इसके साथ ही पंचकुंडीय महायज्ञ की शुरुआत हो गई। इससे पूर्व प्रात: काल में भगवान गणेश के साथ वेदी का पूजन मंडप पूजन एवं अरणी मंथन कर अग्नि प्रकट किया गया और यज्ञ आरंभ किया गया। वहीं संध्या में अयोध्या से पधारे कथावाचक आचार्य दिलीप जी के मुखारविंद से श्रीमद्भागवत कथा का वाचन हुआ। कथा में उन्होंने कहा कि जब-जब धर्म की हानि होती है, तब-तब भगवान अनेक रूप में अवतार लेकर आते हैं। भगवान के कुल 24 अवतार हैं। 24वां अवतार कल्की के रूप में संभल ग्राम में होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.