संभल, अप्रैल 21 -- कस्बा नरौली में तीन दिन पूर्व कुछ लोगों ने बाजार, दुकानों खंभो आदि पर रात के समय पोस्टर चिपकाए थे। पोस्टर चिपकाकर कस्बे का माहौल खराब किए जाने की कोशिश की गई। पुलिस सात लोगों को चिंहित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने कस्बे के रईस, मतलूब निवासी होली चौक जनैटा,फरद्दीन, असीम, शैफ अली, अरमान निवासी पंचायत घर जनैटा, अरबाज निवासी जनैटा ने आनलाइन तथा पोस्टर चिपकाकर माहौल खराब किए जाने की कोशिश की थी। पुलिस ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.