बुलंदशहर, मई 13 -- बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा स्नान के दौरान किशोरी की गंगा में डूबने से मौत हो गई। कुमकुम (15 वर्ष) पुत्री सतपाल निवासी ग्राम निवाड़ी खादर थाना नरौरा जनपद बुलंदशहर अपने परिवारजनों के साथ गांधी घाट से करीब 1 किलोमीटर नीचे डेढ़ मील की ठोकर पर गंगा स्नान कर रही थी। गंगा में स्नान करते समय कुमकुम गहरे पानी में चली गई और पानी में डूब गई। घटना के बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से कुमकुम को गंगा में तलाश कराया गया। गोताखोरों की कड़ी मशक्कत के बाद कुमकुम का शव मिला। पुलिस ने मृतका के परिजनों को पोस्टमार्टम की कार्यवाही को समझाया गया। लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.