बुलंदशहर, जनवरी 19 -- नरौरा के गांधी गंगा घाट स्थित काल भैरव महाकाल मंदिर में पाटोत्सव मनाया गया। विशेष पूजा अर्चना के बाद काल भैरव महाराज की पालकी शोभायात्रा बड़े धूमधाम से निकली गई। वाल्मीकि धाम उज्जैन के पीठाधीश्वर एवं राज्यसभा सांसद उमेश नाथ जी महाराज के सानिध्य में भीकम सिंह एवं सरिता सिंह ने मंदिर परिसर में हवन पूजन के बाद 56 भोग लगाया। बाद में गांधी घाट से कालभैरव की शोभायात्रा शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा में पालकी के अलावा मां महाकाली की झांकी और डीजे की धुन पर सैकड़ों महिला एवं पुरुष भजन कीर्तन में शामिल रहे। शोभायात्रा दीनदयाल चौक और मुख्य बाजार होते हुए अणुविहार कॉलोनी तक निकली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...