संभल, फरवरी 21 -- विकासखंड के गांव नरोदा में सड़क पर जलभराव और फैली गंदगी से परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। डिप्टी कलेक्टर निधि पटेल को शिकायती पत्र सौंपकर समस्या का समाधान कराने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि मुख्य रास्ते पर लंबे समय से पानी भरा है, जिससे आवागमन में भारी दिक्कत हो रही है। कीचड़ और गंदगी के बीच से गुजरने को लोग मजबूर हैं, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों ने बताया कि समस्या को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। मुख्य सड़क पर कई वर्षों से गंदा पानी जमा है। बरसात के बाद स्थिति और खराब भी खराब हो जाती है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र जल निकासी और सफाई व्यवस्था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.