भभुआ, दिसम्बर 13 -- भभुआ। स्थानीय थाने की पुलिस ने नरोत्तापुर गांव से शराब के नशे में दो लोगों को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में नरोत्तापुर निवासी पेहटूल बिंद व श्याम बिहारी बिंद शामिल हैं। पुलिस पहुंची तो वह भागने का प्रयास करने लगे। लेकिन, पुलिस बल के सहयोग से उन्हें पकड़ लिया गया। सदर अस्पताल में मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई है। हि.प्र. दुर्घटनाओं में चार महिला सहित 12 घायल भभुआ। जिले में हुई वाहन दुर्घटनाओं में चार महिला सहित 12 लोग घायल हो गए। घायलों में भैरोपुर के प्रेम सिंह, भेकास के अनमोल कुमार,मझनहटा की मंझारी देवी, भभुआ वार्ड 16 के गुलाम हासमी, चैनपुर के हरीश खान,परसियां के नीतीश कुमार, अमरा के उमेश राम, वार्ड 21 के राजू शर्मा, वार्ड11 की शकुंतला देवी, देवकुंड के मंजीत कुमार, सौखरा...