रुद्रपुर, जनवरी 30 -- सितारगंज। भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल की संस्तुति पर मण्डल अध्यक्ष मुकेश सनवाल ने नरेश ठाकुर को भाजयुमो सितारगंज मण्डल का अध्यक्ष नियुक्त किया है। जानकी कोली महिला मार्चा मण्डल अध्यक्ष, तरसेम सिंह किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष, संदीप बाबा अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा मण्डल अध्यक्ष, वीरू भारती एससी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष, गणेश राणा एसटी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष, शहनाबाज अल्पसंख्यक मोर्चा मण्डल अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। शक्तिफार्म मण्डल अध्यक्ष गोविंद तालुकदार ने राजा हाल्दार को युवा मोर्चा, मीनाक्षी विश्वास को महिला मोर्चा, शंकर गोल्दार को किसान मोर्चा, सेवा सिंह को अन्य पिछड़ा वर्ग, मुकेश कुमार को एससी मोर्चा, मंजीत सिंह को अल्पसंख्यक मोर्चा का मण्डल अध्यक्ष मनोनीत किया है। बरा मण्डल अध्यक्ष रमेश कुमार ने दीपक सिंह मेहता को युवा ...