मुंगेर, फरवरी 23 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ, मुंगेर प्रमंडल का 13 वां द्विवार्षिक अधिवेशन रविवार को प्रधान डाकघर में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि डाक अधीक्षक मनोज कुमार मधुकर, विशिष्ट अतिथि सर्किल अध्यक्ष चंचल यादव थे। अधिवेशन का उद्घाटन सर्किल सचिव मथुरा सिंह ने किया। अधिवेशन में सर्वसम्मति से दूसरी बार नरेश यादव को प्रमंडलीय अध्यक्ष एवं सुधीर कुमार को प्रमंडलीय सचिव चुना गया। मुख्य अतिथि मनोज कुमार मधुकर ने कहा कि, डाक सेवा में ग्रामीण डाक सेवकों की अहम भूमिका है। मुंगेर डिवीजन पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस में बिहार में तीसरे स्थान पर रहा है। डिवीजन को आप सभी अव्वल बनाएं रखें। आपकी जो समस्या डिवीजन स्तर पर है, उसका समाधान किया जाएगा। संघ के सर्किल अध्यक्ष चंचल यादव ने कहा कि, संघ को मजबूत कर ही हम अपनी ...