नोएडा, फरवरी 2 -- दनकौर। भाकियू (अजगर शक्ति) के कैंप कार्यालय दनकौर पर राष्ट्रीय संरक्षक हरवीर नागर और अध्यक्ष प्रभु प्रधान के नेतृत्व में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से नीरज सरपंच नवादा को राष्ट्रीय प्रवक्ता और नरेश चपरगढ़ को राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को लेकर जल्द ही रणनीति बनाकर आंदोलन करने की घोषणा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...