नई दिल्ली, फरवरी 1 -- मेदांता के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर नरेश त्रेहन ने केंद्रीय बजट 2026-27 में हेल्थ सेक्टर को लेकर घोषित किए उपायों का स्वागत करते हुए उन्हें दूरदर्शी बताया है। उन्होंने इन उपायों को भारत के बढ़ते बीमारियों के बोझ और लंबे समय की हेल्थकेयर जरूरतों के हिसाब से सही कदम बताया। बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए त्रेहन ने कहा कि ये सभी सही दिशा में उठाए गए मज़बूत कदम हैं। भारत संक्रामक बीमारियों को खत्म करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। दूसरी ओर, कैंसर, मोटापा और डायबिटीज जैसी गैर-संक्रामक बीमारियों का बोझ बढ़ रहा है। सवाल यह है कि अब हम उस हिस्से को कैसे कंट्रोल करें? उन्होंने कहा कि बायोलॉजिक्स और बायोसिमिलर्स में रिसर्च और डेवलपमेंट पर सरकार का फोकस बहुत जरूरी है, क्योंकि ये थेरेपी पुरानी बीमारियों को मैनेज करने में अहम भूम...