नई दिल्ली, मई 1 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि नरेला में इंदिरा गांधी दिल्ली महिला तकनीकी विश्वविद्यालय (आईजीडीटीयूडब्ल्यू) का स्थायी परिसर बनेगा। दिल्ली सरकार ने इसके लिए 50 एकड़ भूमि आवंटित की है। आईजीडीटीयूडब्ल्यू के स्थापना दिवस समारोह और रिसर्च एक्सीलेंस अवॉर्ड्स का शुक्रवार को आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालय को 50 एकड़ जमीन का भौतिक कब्जा मिल चुका है। अब यहां विश्वविद्यालय का बहुप्रतीक्षित स्थायी परिसर बनेगा। कश्मीरी गेट स्थित वर्तमान 10 एकड़ के सीमित परिसर में संचालित होने वाले इस महिला तकनीकी विश्वविद्यालय को देश-विदेश में महिला नवाचार और अनुसंधान के क्षेत्र में अग्रणी संस्थान के रूप में विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह नया कैंपस म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.