नई दिल्ली, फरवरी 1 -- नई दिल्ली, ‌व.सं। संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती पर नरेला में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर दिल्ली सरकार के समाज कल्याण एवं एससी/एसटी/ओबीसी कल्याण मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास के विचार समता, सामाजिक न्याय, मानव गरिमा और भाईचारे पर आधारित हैं और आज भी एक समावेशी एवं न्यायपूर्ण समाज के निर्माण में प्रेरणा देते हैं। उन्होंने संत के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने को सच्ची श्रद्धांजलि बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...