देवघर, जनवरी 4 -- देवघर। मोहनपुर प्रखंड सभागार में शनिवार को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना मनरेगा के तहत संचालित योजनाओं के सामाजिक अंकेक्षण को लेकर प्रखंड स्तरीय जन-सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्घाटन मनरेगा लोकपाल कल्पना झा, जिला रिसोर्स पर्सन डीआरपी पंचम शर्मा व बीडीओ संतोष कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। जनसुनवाई में मनरेगा लोकपाल कल्पना झा बतौर ज्यूरी मेंबर उपस्थित रहीं। सोशल ऑडिट टीम द्वारा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से प्राप्त मामलों को ज्यूरी के समक्ष रखा गया। जन-सुनवाई के दौरान बताया गया कि प्रखंड के 22 पंचायतों में मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों में लगभग 33 करोड़ रुपए की योजनाओं से संबंधित कागजात व लेखा-जोखा उपलब्ध पाया गया है। वहीं, करीब 3 करोड़ रुपये की योजनाओं में खर्च की गई र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.