लोहरदगा, फरवरी 10 -- लोहरदगा, प्रतिनिधि। लोहरदगा में नरेगा कर्मचारियों को पांच महीने से पगार नहीं मिली है। सहायक अभियंता कनीय अभियंता, रोजगार सेवक, लेखा सहायक, कंप्यूटर सहायक, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सहित जिले में करीब 100 कर्मचारी कार्यरत हैं। मनरेगा कर्मचारी संघ ने सरकार से वेतन देने की गुहार लगाई है। दशहरा, दीवाली, छठ महापर्व नव वर्ष बिना वेतन के गुजर गया। अब होली करीब है। कर्मचारियों को इस बात की चिंता है कि कहीं होली भी बेरंग न हो जाए। नरेगा कर्मचारियों का कहना है कि मानदेय नहीं मिलने से माली हालत खराब हो गई है। गौरतलब है कि नरेगा कर्मचारी 23 हजार से 12 हजार रुपए के मासिक मामूली मानदेय पर काम करते हैं। इनका वर्किंग आवर भी निर्धारित समय से काफी अधिक है। कभी-कभी देर रात तक भी काम करना पड़ता है। इसके बावजूद मानदेय के लिए तरसना पड़ रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.