काशीपुर, फरवरी 2 -- जसपुर। नादेही गन्ना विकास परिषद में गन्ना पर्यवेक्षक संघ की जोनल इकाई की बैठक में नरेंद्र सिंह निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। जबकि विनेश कुमार मंत्री, प्रियंका बधानी को कोषाध्यक्ष चुना गया। सोमवार को गठन के बाद प्रांतीय कोषाध्यक्ष विनोद कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में विगत वर्षों के सर्वेक्षण सहायक के भुगतान,कार्यालय में बैठने के लिए उचित व्यवस्था आदि विषयों पर चर्चा की गई। प्रस्ताव ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक उदल सिंह,जीएम चीनी मिल सीएस इमलाल के समक्ष रखने का निर्णय लिया। साथ ही कार्यकारिणी गठन की सूचना जिला अध्यक्ष,मंत्री एवं प्रांतीय अध्यक्ष, महामंत्री उत्तराखंड गन्ना पर्यवेक्षक संघ को दी गई। यहां गोपाल दत्त, अरुण कुमार, शैहेंद्र कुमार, सुनील कुमार, अशोक कुमार, मनाली चौधरी रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.