जमशेदपुर, मार्च 10 -- नरेंद्र मोदी विचार मंच मंगलवार को सामूहिक विवाह अनुष्ठान आयोजित करेगा। इसके तहत आठ युवतियों का विवाह भूतनाथ मंदिर परिसर, सोनारी में किया जाएगा। मंच ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि विवाह पूरी तरह वैदिक रीति रिवाज से कराया जाएगा। मंच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विचारों को आत्मसात कर 2014 से यह कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। मंच के द्वारा प्रति वर्ष प्रधानमंत्री के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटियों का सामूहिक विवाह का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.